गभाना (29 मार्च 2026): नगर पंचायत गभाना की बदलती तस्वीर अब साफ दिखाई देने लगी है। नगर के विकास कार्यों में आई तेजी के तहत वार्ड संख्या 11 (संत वाल्मीकि नगर) में पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: अध्यक्ष के कड़े निर्देश
आज अध्यक्ष कुं. अभिमन्यु राज सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और तय मानकों के अनुरूप ही किया जाए।
जनता को मिलेगा सुंदर और स्वच्छ वातावरण
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस पार्क के निर्माण से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments