Ticker

8/recent/ticker-posts

*रेलवे लाइन के बीच मृत मिला युवक,हत्या की आशंका* *थाना रोरावर के सलेमपुर रेलवे लाइन की घटना*

अलीगढ़:थाना रोरावर के सलेमपुर माफी रेलवे लाइन पर रविवार रात करीब एक बजे रेलवे के गार्ड महेश व गजेंद्र सिंह गस्त कर रहे थे तभी उन्हें रेलवे लाइन के बीच में एक शव दिखाई दिया शव का आधा चेहरा विक्षत हुआ था जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन द्वारा थाना रोरावर पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में रखे आधार कार्ड से पहिचान अतरौली के गांव चकाथल निवासी हेमंत चौधरी 19 पुत्र राजन चौधरी के रुप में की एवं मृतक के घर सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवाया *हत्या की आशंका*  सोमवार सुबह सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता राजन चौधरी ने हत्या की आशंका जताई है कहा कि बेटा सिकंदराबाद में बड़ा ट्रक चलाता है घर पर आना जाना रहता है यहां तक क्यों आया एवं रेलवे लाइन के पास गड्डे में पानी भरा है उसमें से क्यों भागा पेंट भीगा हुआ था पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम कराकर स्वजनों को सोंपा हैमृतक दो भाई व एक बहिन में सबसे छोटा था नवम्बर माह में बहिन की शादी की थी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पवार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

Post a Comment

0 Comments