Ticker

8/recent/ticker-posts

हाटा में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, विशाल राय बने ब्लॉक अध्यक्ष गाजीपुर। ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन गाजीपुर द्वारा विकास खंड मोहम्मदाबाद के हाटा गांव स्थित नदेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया, जिसके बाद उपस्थित सभी सम्मानित जनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रास बिहारी राय तथा जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय मौजूद रहे। हाटा निवासी विशाल राय ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया।अपने संबोधन में शेरपुर निवासी धन्नजय राय ने कहा कि ब्रम्हर्षि समाज जिस प्रकार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है, उसी तरह सभी लोगों को एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। प्रमोद राय ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों से अपील की कि वे अपने गांवों में समाज के लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहें।मुख्य अतिथि रास बिहारी राय ने भगवान परशुराम जी के जीवन, उनके शास्त्र और शस्त्र ज्ञान की गाथा का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि कैसे उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन एक सामाजिक संगठन है, जिसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने लोगों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य कम से कम दो नए लोगों को जोड़ें, ताकि हर गांव से समाज के लोगों की जानकारी मिलती रहे। इस अवसर पर विशाल राय को विकास खंड मोहम्मदाबाद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा प्रदेश महामंत्री रास बिहारी राय और प्रमोद राय द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। जिला महामंत्री राकेश रंजन ने माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में विवेकानंद राय, सुधीर राय, अश्विन राय, सुजीत राय, हिमांशु राय (सोनू), रवीशंकर राय, अभिषेक राय, राजेश राय, दिनेश राय सहित समाज के कई वरिष्ठ व सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानंद राय ने की तथा संचालन जिला मंत्री नारायण राय ने किया।

Post a Comment

0 Comments