सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | गभाना (अलीगढ़) गभाना जनपद के श्री लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज के समीप इन दिनों भक्ति की गंगा बह रही है। यहाँ आयोजित भव्य एवं दिव्य श्रीरामकथा के दौरान क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विश्वविख्यात कथावाचक परम श्रद्धेय श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही कथा का श्रवण कर भक्तगण भावविभोर हो रहे हैं।
मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर अभिमन्यु राज सिंह पहुँचे। उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर धर्मलाभ अर्जित किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी से सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। कथा पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुजनों से आत्मीय भेंट कर उन्होंने सभी का हाल-चाल भी जाना।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर अभिमन्यु राज सिंह ने लिया व्यासपीठ से आशीर्वाद; सुख-समृद्धि की मंगलकामना की
नैतिक मूल्यों का आधार है रामकथा अध्यक्ष कुंवर अभिमन्यु राज सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज जी ने रामकथा के प्रसंगों को इतने सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे।
गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर अनिल सारस्वत, देवकी नंदन पांडे, नीरज सेठ जी, आशु ठाकुर भाई जी, मुनेश ठेकेदार, अनिल प्रधान, प्रशांत सारस्वत, खगेश शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन दिव्य आरती, भजन-कीर्तन और विशाल प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
0 Comments