Ticker

8/recent/ticker-posts

रामनवमी उत्सव की तैयारी तेज, नासिक के कालाराम मंदिर में व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू


नासिककालाराम मंदिर में गुढीपाड़वा से प्रारंभ होने वाले श्रीराम नवमी उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह, सभामंडप तथा बाहरी परिसर से लेकर शिखर (कलश) तक संपूर्ण मंदिर की साफ-सफाई की जा रही है, ताकि उत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में दर्शन का लाभ मिल सके।

रामनवमी उत्सव के दौरान नासिक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन का लाभ लें और इस पावन उत्सव में सहभागी बनें।

संवाददाता : अनिकेत मशीदकर

Post a Comment

0 Comments