सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | जंगीपुर (गाजीपुर) विधान परिषद सदस्य (MLC) विशाल सिंह ‘चंचल’ का जन्मदिन इस बार जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। उत्सव की चकाचौंध से दूर, इस खास दिन को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वनवासी समाज के बीच ले जाया गया, जहाँ गोपालपुर और मलेठी ग्राम पंचायत की बस्तियों में खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा।
ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने महिलाओं को बांटी साड़ियां; वर्षों से जारी है समाज सेवा की यह अनूठी परंपरा
समाज सेवा का संकल्प बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और प्रधान प्रतिनिधि धनंजय प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वनवासी महिलाओं को साड़ियां और मिठाई वितरित की गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि निजी खुशियों को समाज के निचले तबके के बीच मनाना ही सच्ची मानवता है, और इससे सामाजिक समरसता मजबूत होती है।
विकास पुरुष के रूप में पहचान कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विशाल सिंह ‘चंचल’ को जनपद का 'विकास पुरुष' और युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। राजन सिंह ने साझा किया कि जन्मदिन पर सेवा कार्य की यह पहल कई वर्षों से निरंतर चली आ रही है और भविष्य में भी इसे इसी सेवा भाव के साथ जारी रखा जाएगा।
सैकड़ों समर्थकों का रहा जमावड़ा इस भव्य आयोजन में अभिमन्यु सिंह मन्नू, ऋषि कुशवाहा, सोनू प्रजापति, मो. आरिफ, रामनिवास यादव, अभिनव जयसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वनवासी बस्ती के लोगों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
0 Comments