Ticker

8/recent/ticker-posts

भाजपा जिलाटीम की पहली परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक मजबूती पर जोर


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ फतेहपुर: मंगलवार, 24/03/2026 भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाटीम की प्रथम परिचयात्मक बैठक मंगलवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा के संवाहक हैं और संगठन के दिशा-निर्देशों को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक भूमिका निभाने पर विशेष बल दिया।

जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

बैठक में पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, पंकज त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, अरिमर्दन सिंह, संतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पाल, रेखा पासवान, विमलेश पांडेय, सुधीर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, सुनीता गुप्ता, राजबहादुर पासवान, उमेश गुप्ता, सुमित द्विवेदी, अखिलेश कुमार, ओम मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, शरद श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments