सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | फतेहपुर: बुधवार, 25/03/2026 आज अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से युवा नेतृत्व की घोषणा की गई। कार्यक्रम में माननीय शुभम रस्तोगी के नेतृत्व में आदित्य श्रीवास्तव को फतेहपुर का नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह गौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शुभम रस्तोगी के साथ-साथ बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह राणा, जिला सचिव चंद्रमणि पांडे, मीडिया प्रभारी हैप्पी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी गौरव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हार्दिक गुप्ता एवं जिला महामंत्री सौरभ दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।
0 Comments