Ticker

8/recent/ticker-posts

शहीद दिवस पर फतेहपुर में गूंजे देशभक्ति के नारे; वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | फतेहपुर भारत के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव थापर और राजगुरु के बलिदान को नमन करते हुए शहीद दिवस के अवसर पर फतेहपुर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि 23 मार्च 1931 को इन महान क्रांतिकारियों को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी, लेकिन उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राण देश के नाम न्यौछावर कर दिए।

इसी क्रम में आज शाम 4 बजे लाल बहादुर शास्त्री चौक पर Indian Red Cross Society एवं डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन फतेहपुर एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने किया।


“चलो फिर से आज नजारा याद कर लें,
शहीदे आज़म की हर बात याद कर लें…”

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी गणमान्य लोगों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी, जब उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नारे लगाए—
“भारत माता की जय”, “भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहें”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद”।

इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र शुक्ल, कैप्टन लाल जी श्रीवास्तव, सलाहकार संजय श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य डॉ वकील अहमद सिद्दीकी, वेदप्रकाश गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, प्रेमचंद मौर्य, रामप्रकाश मौर्य, गोरेलाल लोधी, प्रीतेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, प्रशांत पाटिल, अंगद सिंह चंदेल, विकास दीक्षित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभा के अंत में सभी ने वीर शहीदों के बलिदान को कभी न भूलने का संकल्प लिया और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। यह आयोजन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि था, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

Post a Comment

0 Comments