Ticker

8/recent/ticker-posts

मालेगांव: नगर निगम का 'हंटर' जारी; तीसरे दिन 150 से अधिक कच्चे-पक्के अतिक्रमण किए ध्वस्त, भारी विरोध के बीच हुई कार्रवाई

मालेगांव (04/04/2026): मालेगांव नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तीसरे दिन शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। प्रभाग क्रमांक 1 की सीमा में रामसेतु से मोसमपुल के बीच लगभग 150 से 250 कच्चे और पक्के अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।

विरोध के चलते थमी कार्रवाई, पुलिस चौकी पर भी उठे सवाल

कार्रवाई के दौरान महात्मा फुले रोड और संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने निगम की टीम का कड़ा विरोध किया। इस दौरान कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संगमेश्वर मारुति मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास स्थित पुलिस चौकीको भी अतिक्रमण बताते हुए उसे हटाने की मांग की। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए अभियान को रोकना पड़ा और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

प्रशासनिक और पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान

महापौर नसरिन खालिद शेख और आयुक्त रवींद्र जाधव के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। उपायुक्त डॉ. सुनीता कुमावत के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त घोडगे और अतिक्रमण अधीक्षक भरत सालुंखे सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सामान जब्त कर निगम के गोदाम में जमा कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल के साए में यह अभियान पूरा हुआ।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो... संवाददाता: अनिकेत मशिदकर (मालेगांव)

Post a Comment

0 Comments