Ticker

8/recent/ticker-posts

दिदोहर में संतोष यादव ने बेटी की शादी में दिए ₹5000, आर्थिक सहयोग से जीता ग्रामीणों का दिल गाजीपुर। विरनों विकास खण्ड के दिदोहर गांव में समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी संतोष यादव का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद वह पास ही सुभाष राजभर के घर पहुंचे, जहां उनकी बेटी रूबी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था।इस दौरान संतोष यादव ने गरीब परिवार की मदद के लिए पार्टी कोष से ₹5000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उनकी इस पहल से परिवार को बड़ी राहत मिली और गांव के लोगों ने इस नेक कार्य की सराहना की।ग्रामीणों ने संतोष यादव को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर आर.एस. यादव, भूपेंद्र यादव, उदय नारायण यादव, रामधार यादव, रविंदर यादव, शिवमूरत राजभर, नीतीश यादव, अभिषेक राजभर, नागेंद्र राजभर, अरविंद यादव, विजय सिंह यादव व शिवमूरत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि समाज के लिए प्रेरणा होते हैं, जो जरूरतमंदों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments