Ticker

8/recent/ticker-posts

खोड़ा: नगरपालिका की लापरवाही से नरक बना वार्ड-01; सफाई व्यवस्था ठप, जनता ने खोला मोर्चा

नगरपालिका की लापरवाही से नरक बना वार्ड-01; सभासद लता देवी और स्थानीय निवासियों ने खोला मोर्चा

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | खोड़ा मकनपुर (गाजियाबाद): आदर्श नगरपालिका परिषद खोड़ा मकनपुर के वार्ड संख्या-01 (इन्द्रा विहार/शंकर विहार) में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले 5 महीनों से वार्ड में न तो स्थाई सुपरवाइजर है और न ही पर्याप्त सफाई कर्मचारी। गंदगी और बजबजाती नालियों से परेशान होकर आज सभासद श्रीमती लता देवी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने अधिशासी अधिकारी (EO) और सफाई अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की।


5 महीने से रिक्त हैं पद, सफाई कर्मचारी लापता: सभासद ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि दीपावली के समय से ही कर्मचारी काम छोड़कर जा रहे हैं, लेकिन उनकी जगह नए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई। स्थाई सुपरवाइजर न होने के कारण कर्मचारी केवल हाजिरी (पंचिंग) लगाकर गायब हो जाते हैं, जिससे मुख्य मार्ग की नालियां चोक हैं और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

सुरेंद्र कुमार (सोनू) ने पूछे तीखे सवाल: वार्ड निवासी सुरेंद्र कुमार (सोनू) ने सफाई विभाग से लिखित जवाब मांगा है कि वार्ड में एंटी लार्वा दवा और फॉगिंग की क्या व्यवस्था है? उन्होंने कहा कि जनता समय पर हाउस टैक्स जमा करती है, फिर उन्हें सफाई जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए क्यों तरसना पड़ रहा है?

ये लोग रहे उपस्थित: प्रशासन को चेतावनी देने वालों में मुख्य रूप से वार्ड नंबर एक की सभासद श्रीमती लता देवीसुरेंद्र कुमार (सोनू)पीयूष चौधरीवंश चौधरीविपिन गौरअखिलअमनचंदन राणामनीषवरुणलकी बिष्ट और जागे गुर्जर सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा।

Post a Comment

0 Comments