सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | बिरनो (गाजीपुर): ब्लॉक परिसर स्थित पशु अस्पताल में आज प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय पशु मित्र व पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मंगलवार, 24 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और पशुपालकों ने शिरकत कर उन्नत पशुपालन के गुर सीखे।
विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र: कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरुदेव मौर्य एवं डॉ. अरविंद कुमार शाहीने पशुपालन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सही प्रबंधन से किसान अपनी आय दोगुनी कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
बीमारियों से बचाव और पोषण पर जोर: चिकित्सकों ने पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों, उनके लक्षण और तत्काल रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया: पशुओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीका लगवाना अनिवार्य है। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए संतुलित पशु आहार और बाड़े की साफ-सफाई का महत्व। समय-समय पर विशेषज्ञों से परामर्श लेकर पशुओं को स्वस्थ रखना। इस अवसर पर नंदे यादव, गोलू सिंह, जयराज यादव, रामबाटन राजभर सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण किसान उपस्थित रहे। किसानों ने विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं पर सवाल भी पूछे और उनका समाधान प्राप्त किया।
0 Comments