Ticker

8/recent/ticker-posts

छात्रों के समर्थन में कटनी में भी धरना देकर केंद्र सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई

कटनी स्थानीय कचहरी चौराहे में नगर के विभिन्न जागरूक एवं समाजसेवी लोगों के द्वारा पेपर लीक एवं सरकार की तानाशाही के विरोध में छात्रों के समर्थन मे दिल्ली में किये जा रहे आंदोलन के समर्थन में कटनी में भी धरना देकर केंद्र सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन एसडीएम कटनी के माध्यम से दिया गया 

वर्तमान में देश की जो स्थिति है वह आम जनता के हित में नहीं दिख रही लगातार शिक्षा बद से बदतर हो रही है, शासकीय संस्थाओं को निजी हाथों में सोपा जा रहा है रोजगार के अवसर नौजवानों को मिल नहीं रहे केंद्र की सरकार हर स्थिति में असफल है जो आम जनता के हित में कुठाराघात कर रही है ऐसी स्थिति में केंद्र की सरकार को पद में बने रहने का अधिकार नहीं है इन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए, और नए चुनाव कराए जाकर लोकतांत्रिक सरकार का गठन किया जाए साथ ही ईवीएम मशीन से चुनाव प्रतिबंधित किए जाएं धरने में मुख्य रूप से


विन्देश्वरी पटेल सचिन शर्मा श्रावण सोनी रामलोचन तिवारी शिव प्रसाद पटेल सुशील पटेल लेखराज सिंह राजू राजा मनोज निगम रघुवीर प्रसाद श्रीकांत शर्मा ठाकुर हरबंस सिंह प्रभात पांडे सहित विभिन्न लोग धरने में सम्मिलित हुए और अपनी बात रखी 

Post a Comment

0 Comments