ग्राम पंचायत बसाड़ी मे एक बहुत ही खतरनाक फ्रॉड गिरोह सक्रिय है जो की मार्केट मे सभी छोटे बड़े दुकानदारों को अपना शिकार बनाता है
मार्केट में चल रहे कई फ्रॉड ऐप के माध्यम से हर छोटे-बड़े व्यापारियों, दुकानदारों ,पेट्रोल पंप, साप्ताहिक मार्केट के छोटे व्यापारियों और अन्य कई जगहों पर जहां पर पैसों का लेनदेन किया जाता है वहां पर फर्जी मोबाइल ऐप के माध्यम से यह लोग पेमेंट करते हैं और बकायदा सक्सेसफुल का मैसेज और स्क्रीनशॉट फोटो दिखा करके यह लोग दुकानदारों के साथ फ्रॉड करते हैं सभी दुकानदार इनसे से परेशान है जब शाम को दुकानदार अपने-अपने गल्ले का हिसाब किताब करते हैं तो पूरे दिन भर की आय व्यय मे उनके पैसे कम होते हैं यह कई दिनों से यह परेशानी चल रही है लेकिन अभी तक इस गिरोह का पता ही नहीं चल पा रहा था आज ही एक दुकानदार अनुज कुमार पटेल जो कि इनकी
किराने की दुकान है इनके साथ भी इन्होंने कई बार फ्रॉड किया लेकिन आज अनुज कुमार पटेल जी ने इन फ्रॉड ग्रुप जो यह काफी समय से सक्रिय है को रंगे हाथों पकड़ लिया है इस ग्रुप के कुछ सदस्य जो कि मैं आगे नाम भी बताऊंगा इनकी सारी डिटेल भी बताऊंगा इनके दुकान पर आते हैं इस फर्जी ऐप के माध्यम से इनको पेमेंट करते हैं पेमेंट चेक करने के बाद पता चला कि पैसे तो आए ही नहीं कई बार उनके अनुसार अनुज कुमार पटेल जी ने अपना अकाउंट चेक किया बैंक में आकर की उन्होंने जो है अपना स्टेटमेंट निकलवाया लेकिन इनका कोई पैसा नहीं आया अनुज कुमार पटेल जी का कहना है ये लोग हमें जब भी पैसे डालते हैं तो ऐसा ही पैसों का लफड़ा होता है इनके द्वारा कई बार हमारे साथ ऐसा ही किया गया है इन्होंने पैसा पे किया लेकिन हमारे खाते में पैसे नहीं आए और बकायदे इन्होंने हमको सक्सेसफुल का फोटो दिखाया है पूरा
स्क्रीनशॉट दिखाएं हैं पूरी मैसेज दिखाया है इनके यहां से पैसे कट चुके हैं और पैसे जा चुके हैं सक्सेसफुल हो गए लेकिन हमारे खाते में नहीं आए फिर हमने इसकी गहराई से पड़ताल किया तो हमको इनकी सच्चाई पूरी तरीके से पता चली जब हमने इनके कुछ साथियों को पकड़ कर रखा इनसे सारी चीज जानने का प्रयास किया इन्हें हमने कुछ डराया भी धमकाया भी सारी बातें इनसे पूछा तो फिर इनके कुछ साथियों ने हमें बताया कि भैया हम लोग फर्जी मोबाइल ऐप के माध्यम से पैसे पेमेंट करते हैं जो की सक्सेसफुल का मैसेज आता है सारा सब कुछ ओरिजिनल जैसे ही होता है
और हम काफी दिनों से यह काम कर रहे हैं तब यह बात पूरी तरह से साफ़ हो चुकी है कि यह ग्रुप क्या करता कैसे करता था और कहां कहां करता था
लेकिन अभी भी कुछ सवाल हैं जो कि
फिलहाल यह मामला थाना बड़वारा पुलिस प्रशासन के संज्ञान में है
1) यह गिरोह कब से सक्रिय है...?
2) कहां - कहां तक सक्रियता से फैला हुआ है...?
3) इस गिरोह है मास्टरमाइंड कौन है ..?
4) अभी तक कितने रूपयों की ठगी कर चुके हैं..?
5) इस गिरोह का मकसद क्या है?.. कहीं कोई बड़ी लुट-पाट और डकैती तो नहीं
इन सारे सवालों के जवाब अब पुलिस के पास ही मिल सकते हैं
फिलहाल हम ये बता सकते हैं कि इस गिरोह में अभी तक कौन कौन पकड़ा जा चुका है
क्या यह भी कहा जा सकता है कि इनके गार्जियन ही ये सब करवाते क्योंकि ये सारी चीजें तो इनके समझ से बाहर की बातें है
बांकी अब सब कुछ पुलिस प्रशासन के संज्ञान में है जो भी वैधानिक कार्यवाही होनी है होगी
पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि इसकी गहराई से पड़ताल कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए नहीं तो इनके हौसले बढ़ते रहेंगे जिससे आगामी बड़े लूटपाट अपराध की भी शंका बनी रह सकती है









0 Comments