Ticker

8/recent/ticker-posts

लोधा: गांव राइट में किसान की 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; सूचना के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस

लोधा, अलीगढ़ (06/04/2026): थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत गांव राइट में सोमवार शाम एक किसान की तैयार खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्वयं ही आग पर काबू पाया।

10 बीघा फसल हुई स्वाहा

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सगीर खां के 10 बीघा खेत में गेहूं की खड़ी फसल थी। सोमवार शाम अचानक खेत से आग की तेज लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण शोर मचाते हुए खेत की तरफ दौड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

पुलिस की देरी पर किसान का दर्द

पीड़ित किसान सगीर खां ने बताया कि आग लगते ही डायल 112 पर सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस की टीम घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुँची। तब तक ग्रामीणों ने अपनी मेहनत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था, लेकिन देरी के कारण काफी फसल जलकर राख हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

 

Post a Comment

0 Comments