Ticker

8/recent/ticker-posts

भाई की पत्नी व भाई के ससुरालियों ने युवक को पीटकर किया घायल


लोधा | थाना रोरावर के नवमान कालोनी निवासी नवीन के मुताबिक नवीन की पत्नी से आपस में कुछ मन मुटाव हो गया था पत्नी रविवार दोपहर में अपने भाई के साथ चली गयी थी एवं नवीन व उसका भाई मोहित ड्यूटी पर गैस एजेंसी पर चले गये नवीन ने बताया कि रात करीब साढे नौ बजे मां बाजार गई थी एवं भाई ड्यूटी समाप्त करके घर पहुंचा ही था कि गंगीरी के एक गांव से ससुराल पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घर पर नवीन को पीटने आ गये मगर नवीन मौके पर नहीं मिला तो मोहित को जमकर पीटा शोर सुनकर पड़ौसी मौके पर आये तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गये।

नवीन ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी रविवार को मोहित के साथ घटना होने पर मोहित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर प्राप्त हो गयी है जाँच कर कार्यवाही की जायेगी

Post a Comment

0 Comments