तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर
जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे बुलंदशहर (लिपावली) निवासी शेरपाल सिंह उर्फ जौनी (42) अपने दामाद वीरेश कुमार के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से अलीगढ़ से लोधा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जीवन ज्योति कॉलेज के पास पेट्रोल पंप के निकट पहुँचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
एम्स ले जाते समय हुई मौत
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शेरपाल सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स (AIIMS) रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, उनके दामाद वीरेश कुमार का उपचार अभी भी एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
मृतक के पिता सतीश कुमार की तहरीर पर लोधा पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल हेमंत मावी ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments