Ticker

8/recent/ticker-posts

रसूलाबाद में जयप्रकाश यादव की जीत; एसडीएम की मौजूदगी में चुने गए कार्यवाहक प्रधान

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | रसूलाबाद (गाजीपुर): जनपद के विकास खण्ड मरदह के अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलाबाद में आज कार्यवाहक प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में जयप्रकाश यादव ने बाजी मार ली है। एसडीएम सदर की देखरेख में संपन्न हुई इस चुनावी प्रक्रिया के बाद जयप्रकाश यादव को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया गया।

चुनाव का गणित और परिणाम: ग्राम पंचायत के कुल 11 सदस्यों में से 6 सदस्यों ने जयप्रकाश यादव के पक्ष में मतदान किया, जबकि प्रतिद्वंद्वी रीता देवी को मात्र 3 वोट मिले। इस दौरान 2 सदस्य अनुपस्थित रहे। बहुमत के आधार पर जयप्रकाश यादव को कार्यवाहक प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्यों रिक्त हुआ था पद? ज्ञात हो कि 29 दिसंबर को तत्कालीन ग्राम प्रधान रसमुनिया देवी के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसी क्रम में आज मंगलवार, 24 मार्च को प्रशासन द्वारा कार्यवाहक प्रधान के चयन हेतु बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सभी चुनावी प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं।

एसडीएम की मौजूदगी में शांतिपूर्ण मतदान: पूरा चुनाव कार्यक्रम एसडीएम सदर रविश कुमार की सीधी निगरानी में अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जयप्रकाश यादव के चुने जाने की घोषणा होते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

मौजूद रहे प्रमुख ग्रामीण: इस ऐतिहासिक जीत के अवसर पर अशोक यादव, मनोज यादव, पिंटू यादव, भगवान यादव, विनोद राजभर, झारखंडे यादव, मिंटू यादव, भूपेंद्र यादव, रामविलास यादव, सुरेंद्र राजभर, शिवमूरत राजभर, राजनाथ, गोरख प्रसाद यादव, गोपाल यादव, बालकरण, रामकृत, जय नारायण, लल्लन राजभर, रामकेर राजभर और शंकर यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments