Ticker

8/recent/ticker-posts

फिरोजाबाद: सिरसागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई; धारा 108 BNS में वांछित अभियुक्त उखरेण्ड कट से गिरफ्तार

सिरसागंज, फिरोजाबाद (29 मार्च 2026): फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के आदेशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सिरसागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना सिरसागंज पुलिस ने उखरेण्ड कट के पास से धारा 108 BNS (भारतीय न्याय संहिता) में वांछित चल रहे अभियुक्त विनोद पुत्र आछेलाल(निवासी रूधेमई) को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।

थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित जांबाज शामिल रहे: उप निरीक्षक: अशोक कुमार, कांस्टेबल: विश्वेन्द्र कुमार, कांस्टेबल: रियाज


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments