मालेगांव- वणी सप्तशृंगी देवी गड की ओर जाने वाला शिरपुर का पारंपरिक प्रतिष्ठित रथ मालेगांव शहर से कड़े पुलिस बंदोबस्त में शांतिपूर्वक वणी गड की ओर रवाना हुआ। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और भक्तिमय वातावरण के बीच यह रथ मालेगांव शहर से आगे बढ़ा।
मालेगांव शहर के 40 गांव फाटा, दरेगांव फाटा, दरेगांव, देवीचा मळा, छत्रपती शिवाजी महाराज पुतळा, मोसम पुल, सटाणा नाका, टेहरे चौफुली बच्छाव सर्कल मार्ग से यह रथ आगे मार्गस्थ हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ का दर्शन कर जयकारों के साथ स्वागत किया।
रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। यातायात सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सावधानी बरती गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह बंदोबस्त किया गया था।
श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ देवी के जयघोष करते हुए रथ यात्रा में सहभाग लिया। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से रथ मालेगांव शहर से आगे वणी गड की दिशा में रवाना होने से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
0 Comments