Ticker

8/recent/ticker-posts

बजट 2026-27: दुनिया में बढ़ेगा 'आयुष' का मान; सरकार खोलेगी 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान

जामनगर स्थित WHO ग्लोबल सेंटर का होगा कायाकल्प; 1.5 लाख युवाओं को मिलेगा योग और केयरगिविंग में रोजगार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में आयुष क्षेत्र (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सरकार का लक्ष्य चिकित्सा की इन पारंपरिक पद्धतियों को योग की तरह ही पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाना है।

खबर के मुख्य बिंदु:

चिकित्सा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे।WHO जामनगर (गुजरात) में स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि साक्ष्य-आधारित रिसर्च और ट्रेनिंग को बढ़ावा मिल सके।
सरकार आयुष फार्मेसियों और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को उच्च स्तरीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड करेगी, जिससे भारतीय आयुष दवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता वैश्विक बाजार में बढ़े।
अगले एक वर्ष में 1.5 लाख कुशल देखभालकर्ताओं (Caregivers) को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन युवाओं को योग और अन्य चिकित्सा सहायक कौशलों में निपुण बनाया जाएगा।

वैश्विक नेतृत्व की तैयारी

सरकार का विजन है कि 2047 तक भारत सेवाओं के क्षेत्र में वैश्विक नेता बने। आयुष क्षेत्र इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर भारत दुनिया के लिए एक नया हेल्थकेयर मॉडल पेश करने की दिशा में अग्रसर है।

स्रोतः पत्र सूचना कार्यालय (PIB) [Release ID: 2240153]

Post a Comment

0 Comments