Ticker

8/recent/ticker-posts

बजट 2026-27: भारत के सेवा निर्यात का दुनिया में बजेगा डंका; 2047 तक 10% वैश्विक हिस्सेदारी का लक्ष्य

348 अरब डॉलर के पार पहुँचा सेवाओं का निर्यात; पर्यटन, चिकित्सा और तकनीक बनेंगे विकास के नए इंजन

नई दिल्ली/लखनऊ। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के माध्यम से भारत को दुनिया का 'सर्विस हब' बनाने की दिशा में बड़ी घोषणाएं की हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत का सेवा निर्यात वित्त वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों में 348.4 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है।

खबर के मुख्य आकर्षण:

2047 का विजन: सरकार का लक्ष्य है कि आजादी के शताब्दी वर्ष तक वैश्विक सेवा बाजार में भारत की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत हो।

मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा: भारत को चिकित्सा पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग से 5 नए मेडिकल टूरिज्म सेंटरस्थापित किए जाएंगे।
पारंपरिक चिकित्सा (AYUSH): आयुर्वेद की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे और जामनगर स्थित WHO केंद्र का उन्नयन किया जाएगा।
रोजगार के नए अवसर: अगले एक साल में 1.5 लाख केयरगिवर्स (देखभाल करने वाले पेशेवर) को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही 20 प्रमुख स्थलों पर 10,000 गाइडों के कौशल विकास की योजना है।

पर्यटन और कनेक्टिविटी:

सरकार लोथल, सारनाथ और हस्तिनापुर जैसे 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को विश्व स्तरीय अनुभव केंद्रों के रूप में विकसित करेगी। साथ ही, वाराणसी-बेंगलुरु और सिलीगुड़ी जैसे मार्गों पर प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल से पर्यटन और व्यापार को नई रफ़्तार मिलेगी।

स्रोतः पत्र सूचना कार्यालय (PIB) [Release ID: 2240153]

Post a Comment

0 Comments