नई दिल्ली | बुधवार, 04 मार्च 2026
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीआईबी (PIB) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कामना की है कि रंगों और खुशियों का यह त्योहार हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और अपार सफलता लेकर आए।
होली की विशेषता पर प्रधानमंत्री का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने होली के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा होली का त्योहार पूरे वातावरण को एक नई और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है, जो इस उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता है।हर तरफ बिखरे खुशियों के चमकीले रंग हर व्यक्ति को आनंद और उत्सव की भावना में सराबोर कर देते हैं।
संस्कृत सुभाषितम् से दी बड़ी सीख
इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया:
उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः।
गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः
प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥
इस सुभाषितम् का अर्थ समझाते हुए उन्होंने बताया कि जिस प्रकार वसंत की हवा के मनोरम नृत्य के बीच जीवंत रंगों और सुगंध वाले सुंदर फूल खिलते हैं, उसी तरह प्रेम का यह शानदार उत्सव जीवन में आनंदमय धुनें जगाता है और हर तरफ खुशियां फैलाता है।
सोशल मीडिया पर दी बधाई
प्रधानमंत्री ने 'X' (ट्विटर) पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा:
"सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।"
0 Comments