न्यूज़ डेस्क: आज पूरे भारतवर्ष में रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही युवाओं और बच्चों की टोलियां रंगों और गुलाल के साथ सड़कों पर निकल पड़ी हैं।
गांवों में सुबह से ही घरों में गुझिया, पकौड़े और पारंपरिक पकवानों की खुशबू महक रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवा अपने बड़ों के पैरों पर गुलाल लगाकर आशीर्वाद ले रहे हैं, जो हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।ब्रज और आसपास के देहाती इलाकों में लोकगीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ हुरियारों की टोलियां निकल रही हैं।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ की विशेष अपील
"हमारे सभी पाठकों से अपील है कि केमिकल युक्त रंगों से बचें और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। हुड़दंग न करें और यातायात नियमों का पालन करें।"
0 Comments