|
गभाना (अलीगढ़)। नगर पंचायत गभाना के वार्ड संख्या 3 (सोमना) के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और आवागमन की समस्या अब जल्द ही इतिहास बन जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर अभिमन्यु राज सिंह ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
चेयरमैन अभिमन्यु राज सिंह ने नहर से सोमना मुख्य मार्ग तक बन रही सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में पूरी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और काम समय सीमा के भीतर पूरा हो।
निर्माण स्थल पर खुद मौजूद रहकर कार्य की निगरानी करते चेयरमैन |
वार्डवासियों को मिलेगी राहत
चेयरमैन ने बताया कि इस निर्माण कार्य से जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान होगा। वार्ड में स्वच्छता और स्वास्थ्य के स्तर में सुधार आएगा। लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।
जनता के सहयोग से संभव हुआ विकास
कुंवर अभिमन्यु राज सिंह ने कहा कि यह सब नगर वासियों के सहयोग और आशीर्वाद का ही परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर पंचायत गभाना के हर वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य जारी रहेंगे।
0 Comments