Ticker

8/recent/ticker-posts

मानवता की मिसाल: गंभीर हालत में मिले नंदी महाराज, हिंदू रक्षा दल ने 3 घंटे की मेहनत के बाद बचाई जान

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | हरिगढ़ (अलीगढ़) जनपद हरिगढ़ के गोधा प्रखंड अंतर्गत काज़िमाबाद गांव में आज जीव-सेवा का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहाँ एक नंदी महाराज (नदी महाराज) अत्यंत गंभीर हालत में लावारिस अवस्था में पाए गए। उनके सिर पर एक बहुत ही गहरा और पुराना घाव था, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे और वे दर्द से तड़प रहे थे।

काज़िमाबाद गांव में सिर के घाव से तड़प रहे थे नंदी; गोधा प्रखंड की टीम ने तुरंत पहुंचकर किया उपचार

सूचना मिलते ही दौड़ी हिंदू रक्षा दल की टीम जैसे ही इसकी सूचना हिंदू रक्षा दल जिला हरिगढ़ की गोधा प्रखंड टीम को मिली, संगठन के कार्यकर्ता बिना समय गंवाए मौके पर पहुँच गए। कार्यकर्ताओं ने करीब 3 घंटे तक लगातार प्रयास किया और नंदी महाराज को सुरक्षित पकड़कर उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

दवाइयों से किया घाव का इलाज कार्यकर्ताओं ने घाव को साफ कर उसमें दवाइयां डालीं और पट्टियां बांधीं। टीम की सूझबूझ और कड़ी मेहनत के कारण नंदी महाराज की जान बच सकी। इस सेवा कार्य के दौरान राहुल लोधी, विशेष राज सिंह, राहुल कुमार और संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा कार्य में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता: इस पुनीत कार्य में अमित कुमार, विपिन कुमार, सचिन लोधी, निर्भय राजपूत, सौरभ लोधी, रोहित कुमार, भोला राजपूत, पवन कुमार, प्रशांत कुमार, दीपक पंडित, तुषार शर्मा और संदीप कुमार सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। आशु कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम की फोटोग्राफी कर इसे जन-जन तक पहुँचाने में मदद की।

Post a Comment

0 Comments