Ticker

8/recent/ticker-posts

पुलिसकर्मियों की सेहत का ख्याल: अलीगढ़ पुलिस अस्पताल में लगा भव्य मेडिकल कैंप

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | अलीगढ़ अलीगढ़ पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़ के निर्देशन में आज पुलिस चिकित्सालय में एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। ड्यूटी के भारी तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह शिविर लगाया गया।

शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की टीम ने 108 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की स्वास्थ जांच की

प्रमुख जांच और परामर्श: इस कैंप में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल (सासनी गेट, आगरा रोड) के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। शिविर के दौरान कुल 108 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में निम्नलिखित जांचें निःशुल्क की गईं: ब्लड प्रेशर (BP) और शुगर की जांच, आंखों और दांतों का परीक्षण, ब्लड टेस्ट और ईसीजी (ECG), विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चिकित्सीय परामर्श

स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित शहर: कैंप का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना है, ताकि वे जनता की सेवा और सुरक्षा का दायित्व और बेहतर ढंग से निभा सकें। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को खान-पान और नियमित व्यायाम के बारे में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Post a Comment

0 Comments