फतेहपुर (30 मार्च 2026): फतेहपुर जनपद के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। जनपद के एक होनहार छात्र सार्थक श्रीवास्तव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर शैक्षिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र सार्थक को उनकी इस उपलब्धि के लिए मेडल और विशेष प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया।
शिक्षा और खेल दोनों में सार्थक ने लहराया परचम
सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम और खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान सार्थक श्रीवास्तव ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्हें 'सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट' और 'सर्टिफिकेट ऑफ स्पोर्ट्स' प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सार्थक के निरंतर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है।
माता-पिता के लिए गौरव का क्षण
सम्मान समारोह के दौरान सार्थक श्रीवास्तव की माता भी मौजूद रहीं, जिन्हें “प्राउड पेरेंट ऑफ द ग्रेजुएट 2026” के सम्मान से नवाजा गया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि बेटे की यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने भी सार्थक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
युवाओं के लिए बना प्रेरणा
फतेहपुर जैसे जनपद से निकलकर इस प्रकार की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि यहाँ के युवाओं में अपार क्षमताएं हैं। सही मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर यहाँ के बच्चे प्रदेश और देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने का माद्दा रखते हैं।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments