Ticker

8/recent/ticker-posts

ईशा श्रीवास्तव ने PCS 2024 में पाई 33वीं रैंक, बनीं असिस्टेंट कमिश्नर


फतेहपुर (30मार्च2026)। फतेहपुर जिले की होनहार बेटी ईशा श्रीवास्तव ने PCS 2024 के घोषित परिणाम (29 मार्च 2026) में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए सामान्य श्रेणी में 33वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता, गांव और पूरे जनपद में खुशी की लहर है।

ईशा के पिता आदित्य कुमार श्रीवास्तव LIC कंपनी में ASM पद पर जनपद हमीरपुर में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अंजू श्रीवास्तव कन्या जूनियर हाईस्कूल, जोनिहा में अध्यापिका हैं। उनके भाई शिखर श्रीवास्तव IIT खड़गपुर में पिछले दो वर्षों से अध्ययनरत हैं।

ईशा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में हाईस्कूल में 98 प्रतिशत से अधिक तथा वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर से शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज से स्नातक की पढ़ाई 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

ईशा ने बताया कि वर्ष 2024 में जैसे ही उनकी आयु 21 वर्ष पूर्ण हुई, उन्होंने PCS के लिए आवेदन कर दिया और पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर ली। उन्होंने अपनी तैयारी दिल्ली के पुराना राजेन्द्र नगर में रहकर स्व-अध्ययन के माध्यम से की और अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments