सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | बिरनो (गाजीपुर) गाजीपुर जनपद के बिरनो ब्लॉक क्षेत्र में एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ के जन्मदिन के अवसर पर आज राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई। इस मौके पर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सेवा कार्यों का आयोजन कर ज़रूरतमंदों की सहायता की गई।
मलेठी और बिरनो गांव में केक काटकर मनाया गया उत्सव; प्रधानों की मौजूदगी में 30 महिलाओं का हुआ सम्मान
सम्मान और सेवा का संगम बिरनो गांव में ग्राम प्रधान गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 30 विधवा महिलाओं को साड़ी और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान केक काटकर और मिठाई खिलाकर एमएलसी साहब का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सहायता कार्यक्रम वहीं, मलेठी और ताती गांव में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में भी साड़ी वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ज़रूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की है।
प्रमुख जन-प्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पुनीत अवसर पर लहुरामपुर के प्रधान अजीत सिंह, मलेठी के प्रधान धनंजय प्रजापति, धनेशपुर के प्रधान अशोक कुशवाहा सहित बिरनो ब्लॉक के तमाम ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
0 Comments