Ticker

8/recent/ticker-posts

लक्ष्मणगढ़ में ज्योतिष और पंचांग प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह संपन्न: प्रशिक्षुओं को मिले सम्मान पत्र

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | लक्ष्मणगढ़ (सीकर) लक्ष्मणगढ़ के ऐतिहासिक श्री मुरली मनोहर जी के मंदिर में गुरुवार को आचार्य नटवरलाल जोशी स्मृति ज्योतिष, पौरोहित्य एवं पंचांग प्रशिक्षण शिविर का नववर्ष अभिनंदन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं को हमारी प्राचीन विधाओं से जोड़ने का एक सफल प्रयास किया है।

आचार्य नटवरलाल जोशी की स्मृति में आयोजित हुआ शिविर; अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेश मिश्रा सहित प्रबुद्ध जन रहे मौजूद

धार्मिक मंगलाचरण से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का आरंभ सामूहिक श्रीराम स्तुति और पौराणिक मंगलाचरण के साथ हुआ। पं. गोवर्धन शास्त्री, पं. बलराम शर्मा और नवीन जोशी के सानिध्य में हुए मंगलाचरण ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विद्या पंचांग के संपादक आचार्य महेंद्र प्रताप जोशी ने कार्यशाला की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शिविर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

प्रतिभाओं का सम्मान और प्रबुद्ध जनों का संबोधन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेश मिश्रा, राजस्थान विधानसभा के वित्तीय सलाहकार अपूर्व जोशी, ऋषिकुल विद्यापीठ की प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा और बगड़िया स्कूल के सचिव पवन गोयनका ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और ज्योतिष विज्ञान के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर सभी सफल प्रशिक्षुओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन गणमान्य जनों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कस्वां, बालकृष्ण जोशी, शिक्षाविद रामनिवास शर्मा, विनोद पारीक, और शंभू प्रसाद शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित शर्मा ने किया और अंत में प्राचार्य भंवरलाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments