Ticker

8/recent/ticker-posts

जंगीपुर में बेखौफ चोरों का तांडव: पूर्व प्रधानाचार्य के घर लाखों की सनसनीखेज चोरी

त्रिलोकपुर गम्मा गांव में छत के रास्ते घुसे चोर; दूध पीकर आराम से वारदात को दिया अंजाम

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | जंगीपुर/बिरनो (गाजीपुर) गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर गम्मा गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने पुलिसिया इकबाल को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जंगीपुर जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह यादव के घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी।

दुस्साहस: चोरी के बाद घर में ही पिया दूध प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और तीन कमरों को पूरी तरह खंगाल डाला। चोरों की ढिठाई का आलम यह था कि उन्होंने रसोई में रखा दूध भी पिया और पास ही बैठकर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घर से करीब 50 मीटर दूर खेतों में टूटी हुई अटैची और बिखरा हुआ सामान मिला है।

अधिकारियों और जवानों का परिवार बना निशाना पीड़ित रमाशंकर सिंह यादव के एक पुत्र धनंजय सिंह यादव बलरामपुर में सेक्रेटरी हैं, जबकि दूसरे पुत्र जितेंद्र सिंह यादव सीआरपीएफ (CRPF) में देश की सेवा में तैनात हैं। घटना के समय परिवार सो रहा था और सुबह उठने पर इस बड़ी चोरी का पता चला।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही जंगीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments