Ticker

8/recent/ticker-posts

लक्ष्मणगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सेवा शिविर हेतु भव्य बैठक आयोजित


लक्ष्मणगढ़। श्री संयुक्त साथी सेवा मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को कैंप स्थल सुभाष सुरेका के निवास पर एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आगामी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में 30 व 31 मार्च 2026 को सालासर बालाजी जाने वाले पद यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले निशुल्क सेवा शिविर एवं मेडिकल कैंप की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई।

बैठक में सेवा शिविर की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर में पद यात्रियों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसमें सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके साथ ही शिविर में पद यात्रियों के लिए निशुल्क चाय, नाश्ता, शुद्ध पेयजल, छाछ, भोजन, फल, शीतल पेय पदार्थ सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं सुव्यवस्थित सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का शुभारंभ 30 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे संतों के सानिध्य एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया जाएगा, जबकि शिविर का समापन 1 अप्रैल 2026 को होगा। इस दौरान मंडल के ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता एवं सभी संरक्षक, पदाधिकारी सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक में साँवरमल शर्मा, विष्णु मुरारका, ताराचंद चेजारा, सुशील सोनी, अशोक सोनी, गणेश जोशी, पिंटू सुरेका, अमित सोनी, राजेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र गुर्जर, उमेश इंदौरियां, अरुण महर्षि, मोतीलाल जोशी, विकेश शर्मा, रवि काछवाल, गणेश सोनी, अनमोल सुरेका, रोनक चेजारा, नवीन चेजारा, योगेंद्र गर्ग सहित श्री संयुक्त साथी सेवा मंडल के अनेक संरक्षक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments