Ticker

8/recent/ticker-posts

भगवान श्रीराम को समर्पित ऐतिहासिक आयोजन, महाआरती व पुष्प वर्षा से होगा स्वागत


भगवा रैली का पोस्टर विमोचन करते प्रबुद्ध जन

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | लक्ष्मणगढ़: नवसंवत्सर एवं रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी कस्बे में विशाल भगवा रैली का आयोजन किया जाएगा, जो पूरे नगर को राममय बना देगी। “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ निकलने वाली इस भव्य शोभायात्रा में सर्व समाज के श्रद्धालु, विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एवं रामभक्त उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। रैली के दौरान भगवान श्रीराम की महाआरती उतारी जाएगी, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

आयोजन समिति के जयशंकर पुजारी के अनुसार, 25 मार्च को शाम 4 बजे लाल कुआं स्थित दुर्गा पूजा स्थल से रैली का शुभारंभ होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई घंटाघर तक पहुंचेगी। पूरे मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए जाएंगे, श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा तथा जलपान की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इस आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रैली के शुभारंभ से पूर्व सालासर बालाजी मंदिर में नारियल अर्पित कर एवं ऐतिहासिक गढ़ पर भगवा ध्वज लहराकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

गढ़ के ऊपर फहराया भगवा ध्वज

साथ ही, इस अवसर पर अधिकतम 200 महिलाओं को साड़ी वितरण का भी आयोजन *“स्व. श्री हरिशंकर श्यामसुंदर चूड़ीवाला”* के सौजन्य से किया जाएगा। नगर को भव्य रूप से सजाने की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा।

Post a Comment

0 Comments