Ticker

8/recent/ticker-posts

किसानों के हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष - भाकियू (भानु) प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | गभाना (अलीगढ़): भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह का आज गभाना टोल पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बागपत जिला कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन को संबोधित करने जा रहे थे। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष (अलीगढ़) कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।

सरकार पर जमकर बरसे प्रदेश अध्यक्ष: गभाना टोल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगेश प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा:

सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है और अब तक किसान आयोग का गठन नहीं किया गया। किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। बिजली के स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। आलू किसानों को सही रेट न मिलने के कारण वे आत्महत्या को मजबूर हैं।


आंदोलन की चेतावनी: प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) पूरे देश में बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि संगठन हर मोड़ पर किसानों के साथ खड़ा है।

मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी: इस अवसर पर जिलाध्यक्ष (हाथरस) राम जादौन, युवा जिलाध्यक्ष रजत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पवन दक्ष, यशपाल सिंह (छोटू), कुलदीप वशिष्ठ, कु. रामप्रताप सिंह, टिकैत ठाकुर, भगवान दास चौहान, वेदप्रकाश शर्मा, सतपाल सुमन और रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments