Ticker

8/recent/ticker-posts

फिरोजाबाद: सफाई कर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट हुए दो बड़े संगठन, बनाया 'संयुक्त मोर्चा'

फिरोजाबाद: जनपद में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हक की लड़ाई को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मंगलवार (31 मार्च 2026) को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ और उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने हाथ मिलाते हुए 'संयुक्त मोर्चा' का गठन किया।

स्वागत और माल्यार्पण: नगर निगम फिरोजाबाद स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि पार्क में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण उमराय का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि एवं प्रदेश महामंत्री विकास चंद्र वाल्मीकि ने अपनी पूरी टीम के साथ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

शोषण के खिलाफ लिया संकल्प: दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि अब फिरोजाबाद जनपद में किसी भी सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के माध्यम से कर्मचारियों की हर संभव मदद की जाएगी और समाज में व्याप्त भेदभाव व उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित: इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्याम बाबू (चेयरमैन), अनिकेत अंबेडकर, रोहित चौहान, विनय वीर वाल्मीकि, अनिकेत चौहान, नरेंद्र बाबू, निगम वाल्मीकि, पंकज वाला, सोनू कुमार सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments