श्यामपुर, गभाना (31 मार्च 2026): जनपद के गभाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामपुर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गांव में आयोजित रामचरितमानस के अखंड पाठ ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया है। इस पावन आयोजन में न केवल श्यामपुर बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
भजन-कीर्तन और सत्संग की बयार
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु पूरे मनोयोग से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुबह की आरती से लेकर देर रात तक पूजा-पाठ, हवन और सत्संग का क्रम जारी है। भक्ति संगीत और भजनों की गूँज से गांव का कोना-कोना सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा है।
इन गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से विनोद ठाकुर, चौधरी टीकम सिंह ठाकुर, आनंद सिंह ठाकुर, प्रबल कुमार ठाकुर, छोटा सिंह, राहुल ठाकुर, दरोगा जी एवं गुरु चेतन राणा जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम की आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
धर्म और संस्कारों का संगम
गांव के बुजुर्गों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। आयोजन समिति द्वारा अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...


0 Comments