गाजीपुर: अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, बीएचयू में भर्तीगाजीपुर। अखिल भारतीय यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें त्वरित इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती पूनम सिंह यादव, निवासी रसूलाबाद (पोस्ट बिरनो, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर) की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा बिना देर किए उन्हें बेहतर उपचार हेतु बीएचयू ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।परिवार एवं समर्थकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
0 Comments