Ticker

8/recent/ticker-posts

नहल की गलियों में गूँजा 'हरे कृष्णा' महामंत्र: इस्कॉन की 'नित्यानंद फेरी' का हुआ भव्य आगमन

सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | नहल (अलीगढ़) जनपद अलीगढ़ के ग्राम नहल में आज भक्ति का एक अनूठा सैलाब उमड़ पड़ा। इस्कॉन मंदिर अतरौली द्वारा संचालित 'नित्यानंद फेरी' (नगर आदि ग्राम प्रचार योजना) की गौरवमयी यात्रा आज नहल की पावन मिट्टी पर पहुँची। बरसों से इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामवासियों ने ढोल-मजीरों और महामंत्र की गूँज के साथ संकीर्तन मंडली का जोरदार स्वागत किया।

भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संगम इस विशेष आयोजन के दौरान न केवल हरिनाम संकीर्तन की मधुर तान गूँजी, बल्कि इस्कॉन के विद्वान प्रचारकों द्वारा दिव्य कृष्ण कथा का रसपान भी कराया गया। 'नगर आदि ग्राम प्रचार योजना' के तहत गाँव के युवाओं और बुजुर्गों को संस्कारों से जोड़ने के लिए पुस्तक वितरण का विशेष सत्र रखा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान चौ. मुरारी सिंह, केशव, कुलदीप, जगदीप, श्यामसुंदर, सचिन चौधरी, प्रीती चौधरी, सोनू, कुलभूषण, वरुण, चेतन सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments