Ticker

8/recent/ticker-posts

बलारां में हुआ शतचंडी महायज्ञ का समापन।

लक्ष्मनगढ। उपखंड के गांव बलारां में कोठी धाम दुर्गा पूजा आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित शत चंडी महायज्ञ का आज पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। यज्ञ आचार्य पं.दीपक मिश्रा एवम् ग्यारह विद्वान पंडितो द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर मुख्य जजमान राजेन्द्र प्रसाद कुमावत, अमित चांदोलिया, भगवाना राम मीणा,ओम प्रकाश चोटिया, श्री राम व्यास, मामराज कुमावत, राजेश मीणा, विजय महर्षि आदि जजमानो ने यज्ञ आहुति दे कर यज्ञ संपन कराया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक जोशी व पं.मोतीलाल सुरोलिया ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन बहुत दिनों बाद संपन्न हुआ है।इस अवसर पर महिला एवम पुरुषों ने भी यज्ञ आहुति दे कर पुण्य प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments