भांवरकोल/गाजीपुर (26 मार्च 2026): जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, अपहृत नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे और उनकी पुलिस टीम ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मु0अ0स0-61/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त को ग्राम रसूलपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान कलविन्द्र उर्फ कलवेन्द्र (उम्र लगभग 27 वर्ष), पुत्र प्रभुनाथ राम के रूप में हुई है, जो ग्राम परसदा थाना भांवरकोल का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जिला कारागार (जेल) भेज दिया गया है। इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय, उ0नि0 मोरध्वज दूबे और भांवरकोल थाना पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। क्षेत्र की जनता ने पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।
0 Comments