Ticker

8/recent/ticker-posts

मातृशक्तियों ने रिझाया माँ जीण भवानी को

लक्ष्मणगढ़ (अनुराग काछवाल)। कस्बे में मुकुंदगढ़ रोड़ स्थित जीण माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि में बुधवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मातृशक्तियों ने जीण माता को भजनों से रिझाया। दादी मां परिवार की ओर से आयोजित भजन संध्या में मुख्य गायक संध्या छावछरिया ने जीण भवानी आकर के ओढ़ो ए, गर जोर मेरो चाले सहित जीण माता के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर उपस्थित मातृशक्तियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जीण माता का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर अनिता बजाज, विप्र सेना महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा पाराशर, दीप्ति बनाईवाला, किशोरी मिश्रा, मोनिका जोशी, निधि जांगिड़, पिंकी सैन, संगीता सैनी,सरिता सैन, सरिता माउका, वर्षा भूत, चंपा सैन, नागरिक परिषद सचिव सोनू सोमानी, कुसुम पुजारी, सुधा पारीक, गीता जोशी, रेनू जैन, सुधा जाजोदिया, सीमा सोनी, स्मिता चुड़ीवाला व राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष नीतू ढंड सहित काफी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थिति थी।

Post a Comment

0 Comments