Ticker

8/recent/ticker-posts

रामनवमी पर भगवामय हुआ लक्ष्मणगढ़, शोभायात्रा का जगह- जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत


लक्ष्मणगढ़।रामनवमी पर भगवान राम नगर भ्रमण पर निकले। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के तत्वावधान में आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा का श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


नगर धणी रघुनाथ जी के बड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई भगवान श्रीराम की अलौकिक एवं दिव्य शोभायात्रा जब लाल कुआं स्थित दुर्गा पूजा स्थल के समीप पहुंची, तब सिद्धि विनायक मिष्ठान भंडार के सामने ट्रस्ट के संरक्षक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे वातावरण में जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे, जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया।


ट्रस्ट के सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत समाज में धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रसार का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल झांकियां एवं भजन-कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहे जगह जगह राम लला का पुष्प वर्षा से स्वागत कर आरती की गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सर्रक्षक प्रकाश पासोरिया, दीनदयाल जोशी, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला प्रतिनिधि प्रदीप चोटिया, राजेश शर्मा चुवास, विष्णु जोशी, मुरारी जोशी, रामप्रसाद सोनी, राजकुमार जोशी, सांवरमल बबेरवाल, चिरंजीलाल सोनी, विकास चेजारा, गुरुजी विजय कुमार जोशी, जय शिव के मंदिर के पुजारी दामोदर जोशी दिव्यांशु माटोलिया, राहुल शर्मा, मोहित शर्मा सहित अनेक संरक्षक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments