मंदिर के पुजारी और लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर हनुमान जी महाराज का विशेष चोला चढ़ाकर मनमोहक श्रृंगार किया गया। शाम 5 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और भक्तों ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इसके पश्चात 108 दीपों के साथ बालाजी महाराज की भव्य सामूहिक आरती उतारी गई, जिससे पूरा परिसर रोशनी और भक्ति की खुशबू से सराबोर हो गया।
भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में रामधुन और भजनों की ऐसी गंगा बही कि श्रद्धालु स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाए। दिलीप पाराशर, ताराचंद चेजारा, महेन्द्र घासोलिया, विवेक सैनी, अंकित वर्मा, कन्हैयालाल सैन और दीपक सैनी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भजनों के बाद सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
प्रमुख लोगों की गरिमामयी उपस्थिति
इस धार्मिक अनुष्ठान में संजय जोशी, विशाल जोशी, जयप्रकाश शर्मा, अंकित कुमावत, गिरधारीलाल सैनी, गोविन्द सैनी, महेन्द्र सैनी, चिराग वर्मा, अरुण वर्मा सहित ट्रस्ट के संरक्षक प्रकाश पासोरिया, दीनदयाल जोशी, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा और दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0 Comments