Ticker

8/recent/ticker-posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

लक्ष्मणगढ़।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास अधीक्षक यादव कुमार शर्मा ने बताया की सत्र 2026.27 के प्रवेश की प्रक्रिया दिनांक 27.03.2026 से प्रारम्भ होने के संबंध में निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राज. जयपुर के ई फाईल क्रमांक 01234 दिनांक 26.03.2026 द्वारा विभाग के अधीन संचालित राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास (विद्यालय स्तरीय) मे वर्ष 2026-27 के लिये दिनांक 27 मार्च, 2026 से ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रावासों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र SSO.RAJASTHAN.GOV.IN पर नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS के माध्यम से आमंत्रित किये जा रहे है। प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 नियत की गई है। पूर्व से छात्रावास में प्रवेशित छात्रों को उनकी गत वर्ष की अंकतालिका तथा प्रार्थना पत्र संबंधित छात्रावास अधीक्षक को प्रस्तुत करने पर छात्रावास अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाईन कर नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। अतः छात्रावासों में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 27 मार्च, 2026 से ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य सामान्य दिशा-निर्देशो का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments