फतेहपुर, 27 मार्च 2026 । रामनवमी के पावन अवसर पर जनपद फतेहपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। फतेहपुर के ज्वालागंज क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का सूक्ष्म अवलोकन किया।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।
रामनवमी के जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, लेकिन प्रशासन की सख्ती और बेहतर प्रबंधन के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
0 Comments