| पचपेड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन से भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त हुआ कैंटर |
गभाना। अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचपेड़ा मोड़ पर शाम 6 बजे के लगभग एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिससे कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक सोयम (पुत्र मोहम्मद आशु), निवासी नवें रंजला राजपूताना, हरियाणा, अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। पचपेड़ा मोड़ के पास अचानक किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में सोयम ने कैंटर से संतुलन खो दिया।अनियंत्रित होकर कैंटर सीधे आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
मौके से फरार हुआ दूसरा वाहन
हादसे के तुरंत बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया हादसे में कैंटर चालक सोयम को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और अब फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
0 Comments