होली के अवसर पर शांति और सौहार्द की अपील करते उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक |
उत्तर प्रदेश। पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण ने होली के पावन पर्व के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डीजीपी ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर नागरिकों से त्योहार को सुरक्षित और मर्यादित तरीके से मनाने का आह्वान किया है।
डीजीपी की प्रदेशवासियों से महत्वपूर्ण अपील:
शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए श्री राजीव कृष्ण ने निम्नलिखित दिशा-निर्देश साझा किए हैं: होली के उत्सव को पूरी तरह सुरक्षित, मर्यादित और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। केवल प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का ही इस्तेमाल करें और किसी की इच्छा के विरुद्ध उन्हें रंग न लगाएं। सड़कों पर हुड़दंग न करें और यातायात के नियमों का पूरी तरह पालन करें। आपसी सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारी के साथ पर्व का आनंद लें।
यूपी पुलिस के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल से जारी किया गया डीजीपी का वीडियो संदेश, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। |
👉 DGP का पूरा वीडियो संदेश यहाँ देखें:
https://x.com/Uppolice/status/2028765261910945921?s=20सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस प्रतिबद्ध
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों के सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कहीं भी शांति भंग न हो।
0 Comments