गभाना (अलीगढ़) | बुधवार, 04 मार्च 2026
गभाना। विकास खंड गभाना के गांव कलुआ में बुधवार को हिंदू रक्षा दल (प्रखंड गभाना, जिला हरिगढ़) की टीम द्वारा होली का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
मिठाई और गुलाल से बढ़ा आपसी प्रेम
होली मिलन समारोह के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से न केवल संगठन में मजबूती आती है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है।
समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प
समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा की और समाजहित में सदैव सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
| कलुआ गाँव में दिखा होली का असली उल्लास |
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश लोधी (जिला मंत्री), पवन राजपूत (जिला सुरक्षा प्रमुख), अजय लोधी (प्रखंड अध्यक्ष), पंकज जी, सतेंद्र लोधी, रवि राजपूत, उपवेन्द्र राजपूत सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments